ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD का अंत निकट, बोले बिहार के विरोधी दल के नेता, कहा ... अपनी संस्कार और संस्कृति के हिसाब से कर रहे काम

GAYA : क्या लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यह चाहती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही महागठबंधन का दामन छोड़ दें? ये सवाल इसलिए उठ रहे क्योंकि जानबूझकर आरजेडी

RJD का अंत निकट, बोले बिहार के विरोधी दल के नेता, कहा ... अपनी संस्कार और संस्कृति के हिसाब से कर रहे काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : क्या लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यह चाहती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही महागठबंधन का दामन छोड़ दें? ये सवाल इसलिए उठ रहे क्योंकि जानबूझकर आरजेडी की तरफ से ऐसे बयान दिए जा रहे जिससे सीएम नीतीश कुमार को पॉलिटिकल नुकसान हो सकता है। जब से बिहार में जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन वाली सरकार बनी है। तभी से सनातन पर लगातार हमले हो रहे। हिंदू आस्था को लगातार आहत किया जा रहा। ऐसे में अब इस पूरे प्रकरण को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार हमला बोला है। 


विजय कुमार सिन्हा ने राजद के तरफ से हिंदू धर्म को लिए जा रहे बयानों को लेकर कहा है कि- जिसका जो संस्कार और संस्कृति है उसी के हिसाब से वह समाज के बीच दिखाई पड़ता है। इनलोग हमेशा सनातन के संतानों को अपमानित करके तुष्टिकरण की राजनीति से सत्ता प्राप्त करना चाहती है। और यही उनकी विदाई का कारण बनेगा।


अभी तक समझ में नहीं आ रहा है की भारत मां भारती के संतानों के लिए है कोई भी जाति,धर्म,क्षेत्र,भाषा का सभी के प्रति सम्मान भाव है यही हमारा धर्मनिरपेक्षता होनी चाहिए।लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति से धर्मनिरपेक्षता और सनातन के संतानों को उसी के देवी देवताओं पर बार -बार बयान देना इनके अंत का समय निकट है।


मालूम हो कि, बयान फतेह बहादुर सिंह का आया है जो आरजेडी के विधायक हैं। सासाराम से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने एक बार फिर से हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि मां सरस्वती विद्या की देवी नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या देवी सरस्वती की पूजा विद्यालयों में की जानी चाहिए?


आपको बताते चलें कि, बिहार में लगातार कभी पोस्ट के जरिए तो कभी बयानों के जरिए आरजेडी की तरफ से लगातार हिंदू आस्था पर सवाल उठाए जा रहे। बिहार के राजनीतिक जानकारों के निगाह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे समाजवादी हैं, जो सभी धर्म का सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर संयम बरतने की अपील आरजेडी के विधायकों से कर चुके हैं। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया के समक्ष हाथ जोड़कर यह कहा था कि वह सभी धर्म का सम्मान करते हैं।