ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

नगर निगम की लापरवाही आई सामने, जातीय गणना का रिकॉर्ड बारिश की पानी में भीगा

GAYA: फिर से जातीय गणना कराए जाने को लेकर पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को सर्वेक्षण का काम दोबारा शुरू किया गया। जिसे एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वही पहले

नगर निगम की लापरवाही आई सामने, जातीय गणना का रिकॉर्ड बारिश की पानी में भीगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: फिर से जातीय गणना कराए जाने को लेकर पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को सर्वेक्षण का काम दोबारा शुरू किया गया। जिसे एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वही पहले से हो चुके जातीय गणना का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। लेकिन इस मामले में गया नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है।


दरअसल बारिश के पानी से जातीय गणना का रिकॉर्ड भीगकर खराब हो गया है। रिकॉर्ड फॉर्म का हाल यह हो गया है कि इसे ठीक से पढ़ा भी नहीं जा सकता। भीगे हुए डॉक्यूमेंट को अब नगर निगम सुखाने में लगा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के अधिकारियों ने इस काम से जुड़े शिक्षक (प्रगणक) से अपील की है कि वे यह बात किसी को ना बताये सब ठीक हो जाएगा। 


बता दें कि प्रगणक फील्ड में जाकर लोगों से जानकारी इक्टठा करते थे और फिर इसे गया नगर निगम में जमा कर देते थे। नगर निगम के अशोक भवन के हॉल में इसे रखा गया था। 70 प्रगणकों ने करीब 5 हजार से अधिक सर्वे रिपोर्ट नगर निगम में जमा कराये थे। जो बारिश के पानी में भीगकर ऐसा हो गया है कि जिसे ठीक से पढ़ा नहीं जा सकता। ये सारे फार्म पानी में भीगकर नष्ट होने के कगार पर है। इस मामले पर नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने बताया कि गुरुवार को इसकी जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।