ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मोदी के मंत्री ने दे दी नसीहत - अनपढ़ लड़कियों से सीखें पढ़ी-लिखी लड़कियां, लिव- इन से बढ़ रहा अपराध

GAYA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री का श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दिया गया बयान सुर्ख़ियों में बना हुआ है। मोदी कैबिनेट के मंत्री ने कहा है कि पढ़ी-लिखी लड़कियों

मोदी के मंत्री ने दे दी नसीहत - अनपढ़ लड़कियों से सीखें पढ़ी-लिखी लड़कियां, लिव- इन से बढ़ रहा अपराध
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री का श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दिया गया बयान सुर्ख़ियों में बना हुआ है। मोदी कैबिनेट के मंत्री ने कहा है कि पढ़ी-लिखी लड़कियों को अनपढ़ लड़कियों से सिख लेनी चाहिए। आजकल की पढ़ी- लिखी लड़कियां थोड़ी सी बात के लिए अपना घर छोड़ देती है। इसके कारण ही अपराध का ग्राफ बढ़ता है। 


दरअसल, बिहार के गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर चौधरी ने श्रद्धा हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि पढ़ी-लिखी लड़कियों को अनपढ़ लड़कियों से सीख लेनी चाहिए।  आजकल पढ़ी-लिखी लड़कियां लिव-इन में रहने के लिए अपने मां-बाप और परिवार का भी परवाह नहीं करती है। यहीं कारण है कि तेजी से अपराध बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, किसी को भी लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए। यदि कोई लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप में जा रही हैं, तो उन्हें कोर्ट से पेपर बनवा लेना चाहिए। अगर किसी लड़के के साथ रहना ही है तो शादी करके रहो।


इसके आलावा उन्होंने नशाबंदी को लेकर भी बड़ी नसीहत दिया, उन्होंने कहा कि मेरा खुद का बेटा मेरे मना करने के बाबजूद नशा करता था, जिसके बाद  उसका लीवर खराब हो गया है और उसकी मौत हो गई। हमलोग बहुत कोशिश करने के बाबजूद उसको नहीं बचा पाए। ऐसे में किसी को शराब या कोई भी नशा नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि, इसको लेकर मेरे द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है। पूरे देश को नशा मुक्त करना है।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, आज भी हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है। अगर हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, नशा मुक्त होगा, तभी विकसित होगा। इसलिए सबसे पहले अपने बच्चों के भविष्य के लिए स्वयं नशा ना करें और बच्चों को भी नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करें. तभी देश आगे बढ़ेगा और हमारी पीढ़ी भी नशा मुक्त होगी।