ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महाबोधि मंदिर में महामहिम आज करेंगी पूजा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त.. चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती

GAYA : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आज वह बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर जाएंगी। इसके बाद गया स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में श

महाबोधि मंदिर में महामहिम आज करेंगी पूजा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त.. चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आज वह बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर जाएंगी। इसके बाद गया स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी और फिर आज ही दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।


दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया पहुंचने के बाद सबसे पहले बोधगया जाएंगी। जहां वह महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन करेंगी। उसके बाद बोधगया में महाबोधि मंदिर के बाद वह पंचानपुर के लिए रवाना होंगी, जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इसको लेकर गया प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। 


वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत सुबह 8.45 बजे आम लोगों का महाबोधि मंदिर में प्रवेश रोका जाएगा, जो उनके वापस लौटने तक जारी रहेगा। वे लगभग 30 मिनट तक महाबोधि मंदिर परिसर में रहेंगी। उसके बाद 12:30 बजे दोपहर के बाद महाबोधि मंदिर आम जनता के लिए प्रवेश करने के लिए खोल दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह खुशी की बात है कि राष्ट्रपति गया आ रही हैं। वहीं उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था समेत सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। 


आपको बताते चलें कि, बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आईं हैं. पहले दिन उन्होंने चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया। पटना स्थित पटना साहिब गुरुद्वारा में राष्ट्रपति ने मत्था टेका था। वहीं दूसरे दिन राष्ट्रपति मोतिहारी दौरे पर गईं। जहां उन्होंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। दोनों कार्यक्रम में उनके साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।