ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

हेलो डब्लू जी..जीतावा गया सीट जीतावा, चुनाव से पहले लालू का ऑडियो वायरल

GAYA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवारों के प्रचार में लगे हुए। मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पूरा माहौल चुन

हेलो डब्लू जी..जीतावा गया सीट जीतावा, चुनाव से पहले लालू का ऑडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवारों के प्रचार में लगे हुए। मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पूरा माहौल चुनावमयी हो गया है। हर तरफ लोकसभा चुनाव की ही चर्चा हो रही है। बुथ स्तर के मतदाताओं पर भी नजर रखी जा रही है। लोग अपने-अपने कार्यकर्ताओं से इस संबंध में बात कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश में लगे हैं ताकि किसी तरह चुनाव को जीता जा सके। इसी क्रम में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


लेकिन वायरल इस ऑडियो को सुना जाए तो लालू यादव की आवाज की तरह लगता है। जिसमें राजद सुप्रीमो दिल्ली से गया के कार्यकर्ता को फोन कर रहे हैं और चुनाव की तैयारी को लेकर बातचीत कर रहे हैं। गया के वजीरगंज प्रखंड के पतेर मंगरावा पंचायत के मुखिया और इस संघ के अध्यक्ष डब्लू यादव से लालू कह रहे हैं कि गया से राजद प्रत्याशी के तौर पर कुमार सर्वजीत खड़ा हुआ है उसका साथ देकर गया से विजयी बनाओ।


डब्लू यादव वजीरगंज के पतेर मंगरावा पंचायत के मुखिया हैं और मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। उनके मोबाइल पर दिल्ली से फोन आता है कि जिसमें फोन करने वाला कहता है कि हेलो डब्लू भईया जी..मुखिया जी..दिल्ली से माननीय श्री लालू जी बात करेंगे..जिसके बाद उधर से लालू यादव की आवाज आती है। वो जैसे ही डब्लू जी कहकर बुलाते हैं मुखिया प्रणाम सर कहने लगता है। फिर लालू कहते हैं जीतावा गया सीट जीतावा.. मुखिया-जी.जी.जी.सर कहने लगता है। 


तब लालू कहते हैं  आप लोगों को भी कहना पड़ता है। जिसके बाद डब्लू यादव बात फेर देता है कहने लगता है कि अपने ठीक हैं ना सर..तब लालू जवाब देते हैं कि हम ठीक है..बढिया हैं..दिल्ली आए हुए थे फाइनल करने तो सब कुछ फाइनल हो गया है। तब डब्लू यादव कहता है ठीक है सर..हमलोग लगे हुए है सर जी प्रणाम सर... उधर से भी प्रणाम..प्रणाम कहकर संबोधित किया गया। इस ऑडियों को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और गया के मुखिया संघ के अध्यक्ष डब्लू यादव का ऑडियों क्लीप बताया जा रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।