ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने गया में पूर्वजों को किया पिंडदान, पत्नी संग महाबोधि मंदिर का भी किया दर्शन

GAYA: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्नी के साथ बुधवार को गया पहुंचे। बुधवार को महाबोधि मंदिर का दर्शन करने के बाद आज अगले दिन विष्णुपद मंदिर पहुंचे। विष्णुपद में उन्ह

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने गया में पूर्वजों को किया पिंडदान, पत्नी संग महाबोधि मंदिर का भी किया दर्शन
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GAYA: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्नी के साथ बुधवार को गया पहुंचे। बुधवार को महाबोधि मंदिर का दर्शन करने के बाद आज अगले दिन विष्णुपद मंदिर पहुंचे। विष्णुपद में उन्होंने अपने पितरों को पिंडदान किया। पिंडदान के बाद वे पत्नी के साथ गया से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गये।


बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहली बार विष्णुपद पहुंचे थे जहां पूर्वजों को पिंडदान किया। पूर्व सीएम के गया आगमन को लेकर विष्णुपद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बहाल कर दी गयी थी। इस दौरान उनसे मिलने के लिए कई कांग्रेस नेता पहुंचे थे। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि 60 के दशक में वो अपने पिता के साथ बोधगया आए थे और आज वे अपने पूर्वजों को पिंडदान करने के लिए पहुंचे थे। 


टैग्स