ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : भांजी के घर हमले पर भड़के मांझी, कहा- हमारे साथ घटना हुई होती तो दो-चार को मारकर गिरा देते

GAYA : अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहनेवाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को गया में उनकी भांजी के पर

बिहार : भांजी के घर हमले पर भड़के मांझी, कहा- हमारे साथ घटना हुई होती तो दो-चार को मारकर गिरा देते
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA : अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहनेवाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को गया में उनकी भांजी के परिवार पर हुए हमले को लेकर मांझी काफी गुस्से में दिखे। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने इस घटना को जघन्य अपराध मानते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि भांजी का परिवार कमजोर है, यदि हमारे साथ यह घटना हुई होती तो गोली चार्ज कर देते। दो-चार को मारकर गिरा देते, इसके बाद जो होता देख लिया जाता।


जीतनराम मांझी ने पूरे मामले में पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस लापरवाह बनी हुई है। डोभी थाने में 20 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किए जाने के बावजूद अबतक महज एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मांझी ने कहा कि जिस गांव में उनकी भांजी रहती है, वहां कोयरी जाति के लोगों की संख्या अधिक है। बड़ी संख्या में लोग हमारी भांजी के पक्ष में हैं, लेकिन कुछ दबंगों को यह बात हजम नहीं होती है। दबंग अक्सर हमारे परिवार को मारने और जमीन कब्जा करने की धमकी देते हैं।


मांझी ने कहा कि वे अपनी भांजी के गांव जा रहे हैं और वहां पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करेंगे। जीतनराम मांझी ने गया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद गांव में दो-तीन हफ्ते तक पुलिस को कैंप करना चाहिए लेकिन पुलिस का कहीं पता नहीं है।


गौरतलब है कि बीते रविवार की देर रात बाराचट्‌टी के मोहकमपुर गांव में पंचायत सदस्य केशरी देवी और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया थी। इस दौरान अपराधियों द्वारा परिवार के सदस्यों को बंदूक के बट से पीटा गया और तलवार से मारा गया। जिसमें पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की भांजी केशरी देवी और उनके बेटे-बहू समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।

टैग्स