ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बारिश नहीं होने के सवाल पर बिहार के कृषि मंत्री का अजीबोगरीब बयान, भाजपा वालों से कहिये पूजा-पाठ करेंगे

GAYA: बाढ़ के लिए चर्चित बिहार में इस बार मॉनसून रूठ गया है। इस साल सामान्य से भी कम मॉनसून की बारिश रिकॉर्ड की गयी है। बारिश नहीं होने से कई जगहों पर सूखे की स्थिति बनी हुई ह

बारिश नहीं होने के सवाल पर बिहार के कृषि मंत्री का अजीबोगरीब बयान, भाजपा वालों से कहिये पूजा-पाठ करेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बाढ़ के लिए चर्चित बिहार में इस बार मॉनसून रूठ गया है। इस साल सामान्य से भी कम मॉनसून की बारिश रिकॉर्ड की गयी है। बारिश नहीं होने से कई जगहों पर सूखे की स्थिति बनी हुई है। जबकि दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में इस साल खूब बारिश हुई है। वहां मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति देखने को मिली लेकिन बिहार में इस बार बारिश नहीं हुई। बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत से जब गया में पत्रकारों ने पूछा कि बिहार में बारिश नहीं हो रही है सूखे की स्थिति बनी हुई है। बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। 


तब उन्होंने मीडियाकर्मियों के इस सवाल का अजीबोगरीब जवाब दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा वालों से बोलिये पूजा पाठ करेंगे। हमने भाजपा के कई साथियों से आग्रह किया है कि आप मंदिर और मस्जिद बनाने के चक्कर में रहते हैं। आप लोग पूजा-पाठ क्यों नहीं करते हैं। यदि पूजा करेंगे तो कही बारिश हो जाए। बिहार के कृषि मंत्री यही नहीं रुकते है आगे कहते हैं कि बिहार में कई बाबा आए लेकिन किसी ने बारिश के लिए और किसानों के लिए कोई प्रवचन नहीं दिया। लेकिन बिहार सरकार उन किसानों के साथ पूरी तत्परता के साथ खड़ी है।


उन्होंने कहा कि बिहार के खजाने में सबसे ज्यादा हक किसानों का है। बिहार सरकार किसानों को हर सुविधा दे रही है। जहां धान की फसल नहीं हो रही है वहां मक्के की खेती के लिए बिल्कुल मुफ्त में मक्के का बिचड़ा किसानों को दिया जा रहा है। ताकि धान की खेती की जगह किसान मक्के की खेती कर सके। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हरेक जिले में नजर बनाए रखें है। किसानों को किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े इसके लिए सरकार उनके साथ खड़ी है।  

टैग्स