ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी

गया में ई-रिक्शा और टूरिस्ट बस में टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

GAYA : बिहार के गया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां ई-रिक्शा और टूरिस्ट बस में टक्कर हो गई है। यह घटना आमस थाना इलाके में हुई है। इस हादसे में ई-रिक्शा की मौके पर ही मौत हो गई है,

गया में ई-रिक्शा और टूरिस्ट बस में टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां ई-रिक्शा और टूरिस्ट बस में टक्कर हो गई है। यह घटना आमस थाना इलाके में हुई है। इस हादसे में ई-रिक्शा की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, ई-रिक्शा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 



जानकारी के अनुसार, यह घटना गया के अकौना पेट्रोल पंप पास का बताया जा रहा है। जहां तेज रफ्तार मिनी टूरिस्ट बस ने ई रिक्शा को कुचल दिया। मिनी टूरिस्ट बस औरंगाबाद की ओर से गया की तरफ आ रही थी। घटना में मिनी बस में सवार रहे यात्री घायल हो गए और ई रिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र निवासी अभय कुमार के रूप में की गई। 




इस घटना के बाद ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गई। जबकि घायल लोगों को स्थानीय लोगों की  मदद अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलते ही आमस थानाध्यक्ष अरविंद किशोर घटनास्थल पर पहुंचे।जिसके बाद पुलिस ने ई रिक्शा चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।