ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

'गंगाजल पी-पीकर गंगा के तट पर तपस्या करें नीतीश ...', बोले केंद्रीय मंत्री ... देश के संस्कार और संस्कृति को चौपट कर रहे बिहार के सीएम

PATNA : नीतीश कुमार ने मानसिक संतुलन खो दिया है। जिस प्रकार से महिलाओं को लेकर उन्होंने बयान दिया है वो अमर्यादित है। इनके पक्ष में तेजस्वी यादव का बयान आना भी आपत्तिजनक है। इ

'गंगाजल पी-पीकर गंगा के तट पर तपस्या करें नीतीश ...', बोले केंद्रीय मंत्री ...  देश के संस्कार और संस्कृति को चौपट कर रहे बिहार के सीएम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार ने मानसिक संतुलन खो दिया है। जिस प्रकार से महिलाओं को लेकर उन्होंने बयान दिया है वो अमर्यादित है। इनके पक्ष में तेजस्वी यादव का बयान आना भी आपत्तिजनक है। इससे बिहार की हर तरफ बदनामी हो रही है। ऐसे सीएम को खुद अपनी गद्दी छोड़ देना चाहिए। यह बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कही है। 


नित्यानंद राय ने कहा कि- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर रहने लायक नहीं हैं। आपने बिहार की मर्यादा को, इस देश के संस्कार और संस्कृति को चौपट कर दिया है। बिहार का सिर आज झुक गया है। नीतीश कुमार ने मानसिक संतुलन खो दिया है। जिस प्रकार से महिलाओं को लेकर उन्होंने बयान दिया है वो अमर्यादित है। इनके पक्ष में तेजस्वी यादव का बयान आना भी आपत्तिजनक है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि- मां-बहन पर इस तरह का आपत्तिजनक बयान करना, अशोभनीय है। इसके बाद भी नीतीश कुमार ने यह काम किया है।  बिहार और देश-दुनिया की मां-बहनें माफ नहीं करेंगी। माफी भी मांगनी चाहिए और राजनीति से अलग हो जाना चाहिए। एक बार नहीं 100 बार माफी मांगनी चाहिए। अपने बयानों से जो अधर्म कर दिया है." उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को गंगाजल पी-पीकर गंगा के तट पर तपस्या करके अपना जीवन बिताना चाहिए। "


आपको बताते चलें कि,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बयान पर बुधवार को माफी मांग ली है।मीडिया के सामने सवालों के जवाब में माफी मांगी और सदन के अंदर भी उन्होंने माफी मांगी। बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बयान नीतीश कुमार की माफी से पहले का है।