ब्रेकिंग
बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी

गडकरी ने किया पंडुका पुल का शिलान्यास, तेजस्वी भी रहे मौजूद, झारखंड से सीधे जुड़ जाएगा रोहतास

ROHTASH : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी सोमवार को बिहार दौरे पर आए हैं। गडकरी ने बिहार आकर सबसे पहले रोहतास जिले में सोन नद पर बनने वाला एक बहु

गडकरी ने किया पंडुका पुल का शिलान्यास, तेजस्वी भी रहे मौजूद, झारखंड से सीधे जुड़ जाएगा रोहतास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH :  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी सोमवार को बिहार दौरे पर आए हैं। गडकरी ने बिहार आकर सबसे पहले रोहतास जिले में सोन नद पर बनने वाला एक बहुप्रतीक्षित पंडुका पुल का शिलान्यास किया। इस दौरान गडकरी के साथ कार्यक्रम में राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, सासाराम सांसद छेदी पासवान, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम सहित परियोजना से जुड़े विधायक संजीव श्याम सिंह, भानु प्रताप शाही, अवधेश नारायण सिंह व संतोष कुमार सिंह शरीक हुए।


बता दें कि, रोहतास जिला अंतर्गत प्रस्तावित यह पुल राज्य के पंडुका से अकबरपुर एनएच 119 तक तथा दूसरा झारखंड राज्य के गढ़वा जिला के श्रीनगर कांडी होते हुए नगर उंटारी एनएच 39 को जोड़गी। इससे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के बीच भारी वाहनों का परिचालन सुगम हो जाएगा।पडुका पुल निर्माण होने के बाद नौहट्टा के पंडुका से दो-तीन किमी की दूरी तय कर गढ़वा जिले का श्रीनगर पहुंच जाएंगे। जबकि गढ़वा मुख्यालय की दूरी 40 किलोमीटर होगी।


जानकारी हो कि, फिलहाल झारखंड के गढ़वा जाने के लिए डेहरी से औरंगाबाद हरिहरगंज के रास्ते या फिर इंद्रपुरी बाराज के रास्ते 150 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। लेकिन अब पंडुका पुल के रास्ते छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले के रामानुज गंज बाजार 99 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचेंगे। फिलहाल डेहरी, औरंगाबाद, हरिहरगंज के रास्ते या फिर इंद्रपुरी बराज होते हुए करीब 220 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।पंडुका पुल से यूपी के सोनभद्र जिले का बॉर्डर 13 किलोमीटर बाद पड़ेगा जबकि सोनभद्र के लिए 55 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी।  फिलहाल घुमकर जाने पर 185 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसके साथ ही पंडुका पुल से मध्य प्रदेश के सिंगरौली की दूरी 150 किलोमीटर होगी। फिलहाल सिंगरौली जाने के लिए करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।


गौरतलब हो कि, यह सड़क पुल रोहतास जिला के नौहट्टा और रोहतास प्रखंड से झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, सहित अन्य जिलों की दूरी करीब 120 किमी कम हो जायेगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार द्वारा सोन नद पर पंडुका के पास पहुंच पथ सहित 2-लेन उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण कार्य में 210 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। इस पुल की लंबाई 1500 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर व दोनों राज्य में सड़क से जोड़ने के लिए लंबाई 650 मीटर होगी, जिसमें रोहतास में 400 मीटर व गढ़वा झारखंड में 250 मीटर लंबाई है। इसके लिए कार्य पूर्ण होने की अवधि 24 माह है।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता