ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने पहुंचे वीआईपी नेताओं को यूपी पुलिस ने किया नजरबंद, थोड़ी देर में पहुंचेंगे मंत्री मुकेश सहनी

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मिशन की शुरुआत कर चुके वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी आज वाराणसी दौरे पर पहुंचने वाले हैं. उनकी पार्टी आज उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फू

फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने पहुंचे वीआईपी नेताओं को यूपी पुलिस ने किया नजरबंद, थोड़ी देर में पहुंचेंगे मंत्री मुकेश सहनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मिशन की शुरुआत कर चुके वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी आज वाराणसी दौरे पर पहुंचने वाले हैं. उनकी पार्टी आज उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मना रही है. शहादत दिवस मनाने के लिए मुकेश सहनी की पार्टी के कई नेता वाराणसी पहुंच चुके थे. लेकिन यूपी की योगी सरकार ने उन पर सख्ती दिखाई है.


योगी सरकार मुकेश सहनी की वीआईपी को शहादत दिवस मनाने और फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी है. बनारस के जिस होटल में मुकेश सहनी की पार्टी के नेता ठहरे हुए हैं, वहीं पर उन्हें नजरबंद कर दिया गया है. कैंटोंमेंट स्थित होटल के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.  पुलिस के अधिकारियों ने वीआईपी के नेताओं को स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उन्हें फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. 



थोड़ी देर में मुकेश साहनी भी बनारस पहुंचने वाले हैं. लेकिन उसके पहले यूपी पुलिस की कार्रवाई के बाद वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने योगी सरकार की इस से कार्यवाही पर आपत्ति जताई है. वीआईपी प्रवक्ता ने कहा है कि एक तो प्रशासन ने उन्हें शहादत दिवस मनाने की इजाजत नहीं थी और दूसरे अब होटल में ही वीआईपी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें