ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

जेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार को तबीयत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sajjan Kumar Death
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर मिलते ही उनके बेटे जग प्रवेश कुमार सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। उनके निधन की पुष्टि की गई है।



सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।



पालम कॉलोनी के राज नगर पार्ट-1 में पांच लोगों की हत्या से जुड़े मामले में वर्ष 2013 में निचली अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। हालांकि, दिसंबर 2018 में दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए उन्हें आपराधिक साजिश और हत्या का दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई थी।



इसी फैसले में अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को मानवता के खिलाफ अपराध बताया था। वहीं, जनकपुरी इलाके में हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 में उन्हें सबूतों की कमी के आधार पर बरी कर दिया था।



वर्ष 2025 में सज्जन कुमार को एक अन्य 1984 दंगा मामले में भी दोषी ठहराया गया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दो लोगों की हत्या से जुड़े मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अभियोजन पक्ष ने उनके लिए मृत्युदंड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।



एक मामले में बरी होने के बावजूद सज्जन कुमार अन्य दो मामलों में मिली उम्रकैद की सजा के कारण जेल में थे। उनके निधन के साथ ही उनका लंबा राजनीतिक और कानूनी सफर समाप्त हो गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता