ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

फोरलेन के रास्ते से नहीं हटा कब्रिस्तान तो आंदोलन करेंगे गिरिराज, बोले - अल्पसंख्यकों के आगे नतमस्तक है बिहार सरकार

BEGUSARAI : जीरोमाइल और खगड़िया के बीच बन रहे फोरलेन सड़क मार्ग में पपरौर के समीप एक कब्रिस्तान आ रहा है। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के डीएम के साथ पूर्व में

फोरलेन के रास्ते से नहीं हटा कब्रिस्तान तो आंदोलन करेंगे गिरिराज, बोले - अल्पसंख्यकों के आगे नतमस्तक है बिहार सरकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : जीरोमाइल और खगड़िया के बीच बन रहे फोरलेन सड़क मार्ग में पपरौर के समीप एक कब्रिस्तान आ रहा है। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के डीएम के साथ पूर्व में बैठक भी की थी। उस दौरान बेगूसराय सांसद ने सीधे तौर पर कहा था कि, यदि मदिरों को हटाया जा सकता है तो फिर मस्जिद को हटाने में क्या समस्या है। जिसके बाद अब बार फिर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, यदि फोरलेन के रास्ते से कब्रिस्तान को नहीं हटाया गया तो वह आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। 


दरअसल, बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि फोरलेन पर मंदिरों को हटाया गया है लेकिन कब्रिस्तान की वजह से सर्विस लेन का निर्माण कार्य बंद है। माना कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और वोट के लिए अल्पसंख्यकों के आगे नतमस्तक है। उन्होंने आगे कहा कि, जब मंदिरों को विस्थापित किया जा सकता है तो फिर इसको भी हटाना पड़ेगा नहीं तो मैं धरना दूंगा। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को 6 माह का समय दिया है। उन्होंने कहा है कि, यदि छह माह के अंदर कब्रिस्तान को हटाकर सर्विस लेन का निर्माण नहीं कराया गया तो विरोध प्रदर्शन के साथ धरना देंगे। 


गौरतलब हो कि, सिमरिया से खगड़िया तक फोरलेन का निर्माण किया गया है लेकिन पपरौर गांव के पास कब्रिस्तान की घेराबंदी की वजह से सर्विस लेन का निर्माण कार्य पिछले 3 वर्षों से रुका हुआ है। जबकि सिमरिया से खगड़िया के बीच दर्जनों जगहों पर मंदिरों को वहां से हटाया गया। लेकिन इस कब्रिस्तान को नहीं हटाने से सर्विस लेन का निर्माण कार्य बाधित है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर मंदिरों को तो हटाया जा रहा है लेकिन सरकारी जमीन पर कब्रिस्तान को हटाया नहीं जा रहा है उन्होंने डीएम से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द कब्रिस्तान को हटाया जाए और सर्विस लेन का निर्माण कराया जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह धरना देंगे।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता