ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

रालोसपा का 'नीतीश हटाओ-भविष्य बचाओ' पदयात्रा शुरू, कुशवाहा मुजफ्फरपुर से चले पटना

MUZAFFARPUR: AES को लेकर रालोसपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी की ओर से मुजफ्फरपुर से पटना तक पदयात्रा की शुरूआत की गयी है. जिसका नेतृत्व खुद पार्टी अध्यक्ष व पूर्व केन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR: AES को लेकर रालोसपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी की ओर से मुजफ्फरपुर से पटना तक पदयात्रा की शुरूआत की गयी है. जिसका नेतृत्व खुद पार्टी अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा कर रहे है. सरकार के खिलाफ इस आंदोलन को कुशवाहा ने 'नीतीश हटाओ-भविष्य बचाओ' का नारा दिया है. उपेन्द्र कुशवाहा ने शहर के खुदीराम बोस स्मारक स्थल से माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरूआत की, जो 5 दिनों तक चलकर पटना पहुंचेगी. पदयात्रा से प्रतिष्ठा की चाह में कुशवाहा उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की चमकी बुखार से हर साल हो रहे सैकड़ों बच्चों की मौत पर सरकार अपना चेहरा बचा रही है. मुख्यमंत्री इसको रोकने के बजाए सुशासन का राग अलाप रहे है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार को लेकर पिछले 14 सालों में किसी प्रकार का काम नही किया गया है. बिहार में डॉक्टरों का पद कई वर्षो से खाली है. लेकिन सरकार इनकी बहाली को लेकर संजिदा नहीं है. सीएम के इस्तीफे पर अड़े कुशवाहा सरकार के खिलाफ आंदोलन को जारी रखने की बात करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की जबतक नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते है, तबतक पार्टी की ओर से यह मुहिम जारी रहेगी. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता