ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

फ्लोर टेस्ट में शिंदे सरकार को मिला बहुमत, 164 विधायकों ने किया समर्थन

DESK : महाराष्ट्र में जारी सियासी ड्रामा धीरे-धीरे शांत हो रहा है. नई सरकार का गठन हो चुका है. एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं. इस

फ्लोर टेस्ट में शिंदे सरकार को मिला बहुमत, 164 विधायकों ने किया समर्थन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : महाराष्ट्र में जारी सियासी ड्रामा धीरे-धीरे शांत हो रहा है. नई सरकार का गठन हो चुका है. एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं. इस बीच विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. इसी बीच एकनाथ शिंदे सरकार विश्वासमत प्रस्ताव के दौरान बहुमत साबित कर दिया है. विधानसभा में 164 विधायकों ने समर्थन किया है.


वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही के दौरान एकनाथ शिंदे के खिलाफ 99 वोट पड़े हैं. हैरानी की बात है कि शिवसेना के नए बागी विधायक संतोष बांगड ने शिंदे के समर्थन में वोट किया. बांगड कल तक उद्धव गुट में थे. लेकिन अब एज्अनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गये हैं. इसके साथ ही शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या 40 हो गई है. 


बता दें कि महाराष्ट्र की सियासत में कई दोनों से सत्ता का संघर्ष चल रहा था. शिवसेना के विधायक पार्टी से बागी हो गये थे. जिसके बाद उद्धव ठाकरे को सीएम की कुर्सी छोड़ना पड़ा था. अब बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. उनके साथ फडणवीस उप मुख्यमंत्री बने हैं. सदन में फ्लोर टेस्ट के बाद शिंदे सरकार विश्वासमत प्राप्त कर लिया है. 

टैग्स