ब्रेकिंग
Bihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

फ्लोर टेस्ट से पहले JDU नेता को झटका, हाई कोर्ट ने सदन जाने की नहीं दी अनुमति

PATNA: बिहार की एनडीए सरकार को आगामी 12 फरवरी को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट में शामिल होना है। इसी बीच अवैध संपत्ति अर्जीत क

फ्लोर टेस्ट से पहले JDU नेता को झटका, हाई कोर्ट ने सदन जाने की नहीं दी अनुमति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की एनडीए सरकार को आगामी 12 फरवरी को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट में शामिल होना है। इसी बीच अवैध संपत्ति अर्जीत करने के मामले में गिरफ्तार जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जेडीयू एमएलसी ने हाई कोर्ट से फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी, जिससे कोर्ट ने मना कर दिया है।


दरअसल, जेल में बंद जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह ने हाईकोर्ट से 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के दौरान बिहार विधानमंडल की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। पटना हाई कोर्ट ने राधाचरण साह की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की। राधाचरण साह के वकील ने विश्वासमत के पहले दोनों सदनों के सदस्यों की होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए अनुमति मांगी। 


जिसका विरोध करते हुए केंद्र सरकार के वकील एडिशनल सॉलिसिटर जनरल डॉ. केएन सिंह ने कोर्ट को बताया कि विश्वासमत में पक्ष एवं विपक्ष के विधायक यानी विधानसभा के सदस्य वोट करते हैं। आवेदक विधान परिषद के सदस्य हैं, ऐसे में इन्हें विश्वासमत में वोट देने का अधिकार नहीं है।


हाई कोर्ट की एकलपीठ ने जेडीयू एमएलसी की अर्जी पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने पूछा कि जब एमएलसी को विश्वासमत की कार्यवाही में भाग नहीं लेना है तो फिर क्यों इसे अतिआवश्यक बताकर सुनवाई का अनुरोध किया गया था।इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 18 मार्च तय की।