ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, रांची की PMLA कोर्ट ने दी इजाजत

RANCHI: झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद चंपई सोरेन को बहुमत साबित करना है। आगामी 5 फरवरी को झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। फ्लोर टेस्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन शामिल हों

फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, रांची की PMLA कोर्ट ने दी इजाजत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद चंपई सोरेन को बहुमत साबित करना है। आगामी 5 फरवरी को झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। फ्लोर टेस्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे हालांकि, अब कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की इजाजत दे दी है।


दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाला मामले में ईडी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण से पहले चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के समर्थन वाला एक वीडियो था। अब आगामी 5 फरवरी को उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इसके लिए विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा।


हेमंत सोरेन ने फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। हेमंत सोरेन की अपील पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) कोर्ट ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी है। अब हेमंत सोरेन आगामी पांच फरवरी को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल हो सकेंगे और चंपई सोरेन बहुमच साबित करेंगे।