ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

फिर NDA में जाएंगे नीतीश ? मांझी के दावे पर बोली बीजेपी, कहा- सियासत में कुछ भी स्थाई नहीं होता

PATNA: महागठबंधन से अलग होने के बाद पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में जाएंगे और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।

फिर NDA में जाएंगे नीतीश ? मांझी के दावे पर बोली बीजेपी, कहा- सियासत में कुछ भी स्थाई नहीं होता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: महागठबंधन से अलग होने के बाद पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में जाएंगे और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। मांझी के इस दावे के बाद एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। बीजेपी ने मांझी के बयान का समर्थन किया है और कहा है कि सियासत में कुछ भी लंबे समय तक स्थाई नहीं होता है हालांकि यह भी कहा है कि फिलहाल नीतीश के लिए एनडीए के सभी दरबाजे बंद हो चुके हैं लेकिन आगे भविष्य में क्या होगा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।


मांझी को भाजपा का एजेंट बताने पर बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा है कि न तो नीतीश भरोसे के लायक हैं और ना ही लालू और तेजस्वी विश्वास के काबिल हैं। नीतीश जब खुद किसी के लिए भरोसेमंद होंगे तब ही कोई और उनपर भरोसा कर सकेगा। जब खुद भी अविश्वनीय होंगे तो उनका दिमाग हमेशा अविश्वास में घिरा रहेगा। जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है वह किसी पर विश्वास नहीं कर सकता है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जितना दिन जीतन राम मांझी के साथ रहे उससे अधिक दिन तक बीजेपी के साथ रहे हैं। अगर कोई यह कहे कि नीतीश बीजेपी के एजेंट के रूप में लोगों को बरगला रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं हो जाता है कि वे विपक्षी दलों को बरगला रहे हैं। नीतीश कुमार का संबंध किसी से भी लंबा नहीं चलता है। लालू प्रसाद कहते थे कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है, आज वह साबित हो गया है। नीतीश कुमार को इस तरह की हल्की बात नहीं करनी चाहिए।


वहीं जीतन राम मांझी के यह कहने पर कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे, इस पर नवल किशोर ने कहा कि जीतन राम मांझी नीतीश के करीब रहे हैं, अगर वे कह रहे हैं तो ठीक ही कह रहे होंगे लेकिन फिलहाल एनडीए के दरवाजे नीतीश कुमार के लिए बंद हो चुके हैं। नवल किशोर यादव ने कहा राजनीति में कोई बात लंबे समय तक स्थाई नहीं होती है, आगे भविष्य में क्या होगा अभी कहा नहीं जा सकता हैं।