ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

फिल्म पृथ्वीराज देख भड़के तेज प्रताप, बोले..यदुवंशी की वीरता नहीं दिखाई गई

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अपने कार्यों से हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. उन्होंने एक फिर कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गये हैं. आर

फिल्म पृथ्वीराज देख भड़के तेज प्रताप, बोले..यदुवंशी की वीरता नहीं दिखाई गई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अपने कार्यों से हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. उन्होंने एक फिर कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गये हैं. आरजेडी नेता ने अक्षय कुमार और संजय दत्त की फिल्म पृथ्वीराज के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मिडिया पर लिखा कि यदुवंशी वीर अहीर की वीरता पृथ्वीराज में नहीं दिखाई गई है. 


तेज प्रताप यदाव फिल्म पृथ्वीराज पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विट किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “यदुवंशी वीर अहीर आल्हा की वीरता फिल्म पृथ्वीराज में न दिखाया जाना कुंठित मानसिकता को उजागर करती है! सोचने वाली बात यह है कि बिना वीर अहीर आल्हा के किरदार के फिल्म को कैसी पूरी माना जाए, यदुवंशी वीर अहीर आल्हा ने पृथ्वीराज को 52 बार युद्ध में परास्त किया था.”


बता दें कि पिछले महीने 4 जून को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म पृथ्वीराज रिलीज़ हुई थी. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. उन्होंने पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है. जबकि मानुषी संयोगिता के रोल में हैं. इस फिल्म में सोनू सूद भी हैं, जिन्होंने चंदबरदाई का किरदार निभाया हैं. तेजप्रताप की शिकायत है कि इस फिल्‍म में  यदुवंशी वीर अहीर आल्‍हा को भी दिखाया जाना चाहिए था. उन्‍हें नहीं दिखाया जाना कुंठित मानसिकता है.

टैग्स