ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनीबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’Bihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनीबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’

फटकार के बाद RJD विधायक विजय मंडल ने बदला सुर, बोले.. नीतीश का नेतृत्व और तेजस्वी को आगे बढ़ाएंगे

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर सोमवार को सवाल खड़े करने वाले आरजेडी के विधायक विजय मंडल ने अचानक से सुर बदल लिया है। विजय मंडल दिनारा से आरजेडी के विधायक हैं औ

फटकार के बाद RJD विधायक विजय मंडल ने बदला सुर, बोले.. नीतीश का नेतृत्व और तेजस्वी को आगे बढ़ाएंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर सोमवार को सवाल खड़े करने वाले आरजेडी के विधायक विजय मंडल ने अचानक से सुर बदल लिया है। विजय मंडल दिनारा से आरजेडी के विधायक हैं और उन्होंने सोमवार को नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के ऊपर सवाल खड़े किए थे लेकिन आज सुबह सवेरे विजय मंडल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में आरजेडी विधायक ने नीतीश कुमार की यात्रा को विकास यात्रा बताया है और साथ ही साथ ही यह भी कहा है कि समाधान यात्रा को लेकर दिया गया उनका पहले वाला बयान तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।


आरजेडी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर तेजस्वी यादव पहले से ही परेशान हैं। सुधाकर सिंह के मामले में तेजस्वी ने नीतीश कुमार के साथ सारण में समाधान यात्रा के दौरान यह कहा था कि इस मामले में आरजेडी के विधायक के ऊपर एक्शन लिया जाएगा। इस बीच पटना में विजय मंडल ने एक और विवादित बयान दे दिया। इस बात को लेकर तेजस्वी यादव खासे नाराज हुए और आरजेडी विधायक विजय मंडल को फटकार भी लगाई। इस फटकार का ही असर है कि अब आरजेडी के विधायक ने सुर बदल दिया है। विजय मंडल ने अपने पहले वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार के विकास के लिए यात्रा कर रहे हैं, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि दोनों नेता महागठबंधन को मजबूती से चला रहे हैं। हालांकि विजय मंडल ने इतना जरूर कहा है कि उनका मकसद पार्टी के नेता तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है।


आपको बता दें कि दिनारा से आरजेडी विधायक विजय मंडल ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे नीतीश कुमार को सलाह देंगे कि पहले अफसरों पर लगाम लगाइये तब दूसरा काम कीजियेगा। बिहार में प्रखंड से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूबा है। किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों को खेती के लिए यूरिया नहीं मिल रहा है और नीतीश जी समाधान यात्रा पर निकले हैं। आरजेडी विधायक ने पूछा था कि नीतीश कुमार किसका समाधान करने निकले हैं? उन्हें पहले इन बातों का समाधान करना चाहिये। लेकिन अब क्लास लगने के बाद विजय मंडल मिमियाने लगे हैं और सुर बदल लिया है।