ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

इथेनॉल कुकिंग स्टोव का डेमो देखने के बाद बोले शाहनबाज, इथेनॉल उत्पादन में बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करने का है लक्ष्य

DESK: बिहार में निवेश की बात आगे बढ़ रही है। निवेशकों ने सिर्फ उद्योग लगाने को प्रस्ताव ही नहीं दिए बल्कि बात उससे भी आगे बढ़ गयी है। बिहार में इथेनॉल उद्योग को लेकर जबरदस्त स

इथेनॉल कुकिंग स्टोव का डेमो देखने के बाद बोले शाहनबाज, इथेनॉल उत्पादन में बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करने का है लक्ष्य
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार में निवेश की बात आगे बढ़ रही है। निवेशकों ने सिर्फ उद्योग लगाने को प्रस्ताव ही नहीं दिए बल्कि बात उससे भी आगे बढ़ गयी है। बिहार में इथेनॉल उद्योग को लेकर जबरदस्त सरगर्मी है। इथेऩॉल पॉलिसी आने के बाद से बिहार में इथेनॉल उत्पादन फैक्ट्री लगाने वालों की होड़ सी मच गयी है। इसे लेकर आज पटना स्थित कार्यालय में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने ‘इथेनॉल कुकिंग स्टोव’ का एक डेमो देखा। डेमो के दौरान LAPIS FLAME के नाम से इस स्टोव को इथेनॉल फ्यूल से जलाकर दिखाया गया।



बिहार के इथेनॉल उत्पादन यूनिट्स लगाने के लिए उद्योग विभाग को आवेदन भी मिले हैं। जिनमें से कईयों को स्टेज-1 क्लीयरेंस भी SIPB द्वारा दे दिया गया है और अन्य आवेदनों पर भी विचार किया जा रहा है। एक तरफ तो बिहार सरकार मिशन मोड पर राज्य में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने में जुटी हैं, दूसरी तरफ कंपनीज़ और इनोवेटर्स भी इथेनॉल फ्यूल बेस्ड प्रोडक्ट्स तैयार करने में जुटी हैं। इसी बीच आज इसका एक डेमो मंत्री शाहनवाज हुसैन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें इथेनॉल फ्यूल से जलाकर स्टोव को दिखाया गया।


Ethanol Cooking Stove LAPIS FLAME का डेमो देखने के बाद बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि इथेनॉल को लेकर अलग अलग तरह के प्रयोग हो रहे हैं। नए-नए प्रोडक्ट्स की R&D की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार का मकसद इथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में बिहार को अग्रणी राज्यों में लेकर जाना है और इसके लिए निरंतर कोशिशें की जा रही हैं औऱ अब तक हुए प्रयासों का बहुत ही अच्छे परिणाम मिल रहे है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में वो समय आएगा जब इथेनॉल से बसें और कारें भी चलेंगी औऱ खाना बनाने में भी इसका उपयोग होने लगेगा। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें