ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

इलेक्शन ड्यूटी में अब नहीं चलेगा बीमारी का बहाना, ऐसा करने पर दर्ज होगा FIR

MOTIHARI: बिहार में सात चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य के

इलेक्शन ड्यूटी में अब नहीं चलेगा बीमारी का बहाना, ऐसा करने पर दर्ज होगा FIR
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में सात चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य के कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी में लगाया गया है। इसे लेकर 20 अप्रैल को मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मोतिहारी के राधाकृष्ण भवन में ट्रेनिंग दी जाएगी। 


इस ट्रेनिंग में सभी मतदान कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है। ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने वाले मतदान कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बीमारी का बहाना बनाने वाले कर्मियों पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने और वैध कारण नहीं बताने वाले कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया। 


यदि कोई मतदान कर्मी बीमारी के बहाना बनाता है तो उनका मेडिकल जांच होगा। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। सिविल सर्जन और डीडीसी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मतदान कर्मियों के हेल्थ की जांच करेगी। पिछले दिनों ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने वाले मतदान कर्मियों का 20 अप्रैल को प्रशिक्षण में उपस्थित होना है। यदि इस दौरान वो उपस्थित नहीं हुए तो वैध कारण बताना होगा वर्ना कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स