ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

एक ही जेल में मिले एड्स के 44 से अधिक मरीज, इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के HIV संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन भी हैरान

DESK: एक ही जेल में 44 से अधिक कैदियों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन भी एक साथ इतनी बड़ी संख्या में एड्स मरीज के मिलने से हैरान है

एक ही जेल में मिले एड्स के 44 से अधिक मरीज, इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के HIV संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन भी हैरान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक ही जेल में 44 से अधिक कैदियों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन भी एक साथ इतनी बड़ी संख्या में एड्स मरीज के मिलने से हैरान हैं। फिलहाल एचआईवी संक्रमित मरीजों को जीवन रक्षक दवाइयां दी जा रही है।


मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी जेल से सामने आई है जहां एक महिला समेत 44 से ज्यादा कैदियों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई है। गंभीर रूप से बीमार कैदियों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।


कैदियों का रूटीन टेस्ट कराया जा रहा है। एचआईवी संक्रमितों के लिए एआरटी सेंटर भी बनाया गया है। जिस अस्पताल में एड्स पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है वहां के डॉक्टर का कहना है कि इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं। इस बीमारी का सिर्फ एक कारण नहीं होता है।


ऐसे मरीजों को दवाइयां खानी पड़ती है जो अस्पताल से मुफ्त मिलती है। हालांकि जेल प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अन्य कैदियों में भी दहशत का माहौल है।