ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

CM Nitish Kumar: CM नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद, कहा- त्योहारों में मिल जुलकर बांटें खुशियां

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।

CM Nitish Kumar Eid 2025
CM नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

CM Nitish Kumar: बिहार के सीएम सीएम नीतीश कुमार ने देशवासियों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 'पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों के जरिए की गई इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शांति एवं समृद्धि आएगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे।'


सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि 'ईद का दिन ईनाम का दिन है..खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहां सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।'


आपको बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार में ईद की धूम है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद उल फितर की नमाज सोमवार की सुबह गांधी मैदान के अलावा कई ईदगाहों और मस्जिदों में भी अदा करेंगे। जिसे लेकर पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैदी से की गई है ताकि कहीं कोई गड़बड़ी पैदा ना की जा सके।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता