ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

Eid 2025: पटना के गांधी मैदान में पढ़ी गई ईद की नमाज, CM नीतीश कुमार ने की शिरकत, प्रदेशवासियों को दी बधाई

Eid 2025: राजधानी पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे और ईद की नमाज में शिरकत की।

Eid 2025
पटना के गांधी मैदान में पढ़ी गई ईद की नमाज, CM नीतीश कुमार ने की शिरकत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Eid 2025: पूरे बिहार में ईद की धूम है। राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में ईद की नमाज अदा की जा रही है।  पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे और ईद के नमाज में शिरकत की। सीएम नीतीश ने ईद पर प्रदेश एवं देशवासियों को, विशेषकर मुस्लिम भाई बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख शांति एवं समृद्धि आए।


मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 'पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों के जरिए की गई इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शांति एवं समृद्धि आएगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे।' सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि 'ईद का दिन ईनाम का दिन है..खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहां सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता