ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

ED रेड पर लालू परिवार को ललन सिंह का साथ, बोले ... देश में अघोषित आपातकाल, 2024 में जनता देगी BJP को जवाब

PATNA : रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में फंसे लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के पूर्व वि

ED रेड पर लालू परिवार को ललन सिंह का साथ,  बोले ... देश में अघोषित आपातकाल, 2024 में जनता देगी BJP को जवाब
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में फंसे लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के पूर्व विधायक अबू दुजाना के पटना आवास और लालू प्रसाद यादव की बेटियों के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने पटना, दिल्ली, हरियाणा समेत दर्जनों से भी अधिक जगहों पर दस्तक दी और जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दस्तावेज खंगाले। इस बीच अब इस मामले में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस पोस्ट के जरिए ललन सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि, " नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई दो बार जांच कर साक्ष्य नहीं जुटा पाई। लेकिन 9 अगस्त 2022 के बाद अचानक दिव्यशक्ति से उनको साक्ष्य मिलने लग गया और माननीय लालू प्रसाद जी एवं उनके परिजनों के यहां भारी छापेमारी हुई, खोदा पहाड़ निकली चुहिया"।


इसके आगे ललन सिंह ने लिखा है कि "अरे भाई...! साक्ष्य नहीं भी मिलता तो साक्ष्य दिखाने के लिए पालतू तोतें कुछ भी कर सकते हैं। गाय का सींग भैंस में और भैंस का सींग गाय में जोड़ रहे हैं। अखबार कहता है- 'एके  इंफोसिस्टम के कारण छापा डाला गया है'... जिसका नौकरी से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन खैर पालतू तोतें अपने मालिक का निर्देश पाकर कुछ भी कर सकते हैं, अघोषित आपातकाल जो है। गर्भवती महिला और छोटे-छोटे बच्चों के साथ इस तरह का निर्मम आचरण देश में पहली बार हुआ है, देश इसको याद रखेगा। दमन चाहे जितना कर लें, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा।


मालूम हो कि, होली के समय से ही लालू परिवार पर सीबीआई और ईडी की टीम लागतार रेड कर रही है।  इस बीच बीते कल बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के दिल्ली आवास पर ईडी के अधिकारियों ने 14 घंटे तक जांच-पड़ताल की। रात करीब 12.15 बजे ईडी की टीम तेजस्वी यादव के घर से कुछ दस्तावेज लेकर निकली। जिसके बाद तेजस्वी यादव भी घर से निकल गए। ED ने नौकरी के बदले जमीन 'घोटाला' मामले में धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और बिहार में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है।  


आपको बताते चलें कि, रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  और लालू यादव के करीबियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना के अलावा तेजस्वी प्रसाद यादव, रागिनी यादव, हेमा यादव, चंदा यादव, अमित कत्याल, नवदीप सरदाना, प्रवीण जैन और अजय कुमार के यहां छापेमारी की है।