ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

ED रेड पर बोले RJD सुप्रीमों लालू यादव... गर्भवती बहू को 15 घंटे से बैठा रखा है, क्या इतने निचले स्तर पर हमसे लड़ेगी BJP

PATNA : रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में फंसे लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के पूर्व वि

ED रेड पर बोले RJD सुप्रीमों  लालू यादव... गर्भवती बहू को 15 घंटे से बैठा रखा है, क्या इतने निचले स्तर पर हमसे लड़ेगी BJP
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में फंसे लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने बीते कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के पूर्व विधायक अबू दुजाना के पटना आवास और लालू प्रसाद यादव की बेटियों के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने पटना, दिल्ली, हरियाणा समेत दर्जनों से भी अधिक जगहों पर दस्तक दी और जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दस्तावेज खंगाले। इस बीच अब इस मामले में लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस पोस्ट के जरिए राजद सुप्रीमों लालू यादव ने भाजपा पर निम्न स्तर की राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है।


राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि, "हमने आपात काल का काला दौर भी देखा है हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक  मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हे-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधू को भाजपाई ED ने 15 घंटे से बैठा रखा है। इतने निम्न स्तर पर उतरकर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी"।


इसके आगे लालू यादव ने लिखा है कि, "संघ और भाजपा के विरोध में मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और आगे भी रहेगी। इनके सामने मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा"।


मालूम हो कि, लालू यादव पर यह आरोप है कि 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न ज़ोन में ग्रुप डी में विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में उन्होंने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित की थी। अधिकारियों ने कहा कि रागिनी यादव और चंदा यादव एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में पूर्व निदेशक थी, जिसे कथित तौर पर एक अभ्यर्थी से भूखंड मिला था। अब सीबीआई ने इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया है और सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया है।


आपको बताते चलें कि, बीते कल बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के दिल्ली आवास पर ईडी के अधिकारियों ने 14 घंटे तक जांच-पड़ताल की। रात करीब 12.15 बजे ईडी की टीम तेजस्वी यादव के घर से कुछ दस्तावेज लेकर निकली। जिसके बाद तेजस्वी यादव भी घर से निकल गए। ED ने नौकरी के बदले जमीन 'घोटाला' मामले में धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और बिहार में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है।