ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाला: 8वें समन पर भी ED के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, पत्र लिखकर की ये बड़ी मांग

DELHI: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के 8वें समन पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर अपना जवाब भेज दिया है। केजरीवाल ईडी के

दिल्ली शराब घोटाला: 8वें समन पर भी ED के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, पत्र लिखकर की ये बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के 8वें समन पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर अपना जवाब भेज दिया है। केजरीवाल ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं और उन्होंने ईडी से इसके लिए डेट भी मांगी है और बताया है कि वे ऑनलाइन मोड में जांच एजेंसी के सामने हाजिर होंगे।


दरअसल, दिल्ली में हुए शराब नीति घोटाले की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। इसी मामले में आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं और अब ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुला रही है हालांकि, बार-बार बुलाने के बावजूद केजरीवाल पूछताछ के लिए ईडी के सामने उपस्थित नहीं हो रहे हैं।


इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी सीएम केजरीवाल को पहले आठ समन भेज चुकी है। ईडी ने आठवां समन भेजकर केजरीवाल को पूछताछ के लिए 4 मार्च को अपने दफ्तर बुलाया था लेकिन वे ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे और पत्र लिखकर ईडी को अपना जवाब भेजा है। उन्होंने 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है।


आम आदमी पार्टी की तरफ से सुबह जारी बयान के मुताबिक, "आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से ईडी को जवाब भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि ये समन गैर-कानूनी हैं। वह इसके बाद भी उनके जवाब देने को तैयार हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी से 12 मार्च, 2024 के बाद की तारीख मांगी है। वह इस डेट के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।"



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें