ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

ED के समन पर बरसे हेमंत सोरेन, कहा-जेल गये तो होगा बड़ा आंदोलन

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी पर जमकर बरसे। एक के बाद एक समन भेजे जाने से नाराज हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें जेल भेजने की भूल की तो जनता माकूल जवाब देगी। हम जेल

ED के समन पर बरसे हेमंत सोरेन, कहा-जेल गये तो होगा बड़ा आंदोलन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी पर जमकर बरसे। एक के बाद एक समन भेजे जाने से नाराज हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें जेल भेजने की भूल की तो जनता माकूल जवाब देगी। हम जेल गये तो बड़ा आंदोलन होगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं गरीब का बेटा हूं इसलिए मुझे झूठे केस में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है जो हम होने नहीं देंगे। इस बार सीधा आर-पार की लड़ाई होगी।


झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास ऐसा वाशिंग मशीन है जिसमें किसी को भी डाल दो उसकी धुलाई हो जाती है और वह बच जाता हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने झारखंड को बीस वर्षों तक लूटा और आज मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष ने हमें जेल भेजने की भूल की तो हम और ज्यादा मजबूती के साथ उभरेंगे और जनता इसका माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होगी। शहीद देवेंद्र मांझी की 29वीं पुण्यतिथि के मौके पर चाईबासा में यह बातें कही। 


बता दें कि सेना जमीन मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 4 बार समन भेज चुकी है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से हेमंत को इस मामले में झटका लग चुका है। ईडी, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और मामलों-मुकदमों में वे उलझ कर रह गए हैं। जमीन घोटाला, खनन लीज मामला और ईडी से लगातार मिल रहे समन के खिलाफ हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हेमंत चक्कर लगा रहे हैं। 


जमीन घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए अब तक पांच बार नोटिस भेजा है। हर बार वे टालमटोल करते रहे। चौथे समन के बाद वे सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट के रास्ते आने की सलाह दी। जिसके बाद वे हाईकोर्ट पहुंच गए। जिस दिन ईडी को उनसे पूछताछ करनी थी, उसके एक दिन पहले उन्होंने अपनी याचिका हाईकोर्ट में दर्ज कराई लेकिन एक जज के निधन से हाईकोर्ट में उस दिन काम नहीं हुआ।


 बाद में उनकी याचिका में कुछ त्रुटियां मिलने के बाद उसे सुधारने का मौका हाईकोर्ट ने दिया। आखिरी सुनवाई के दिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। अब हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में जाने की तैयारी में हैं। एक के बाद एक समन भेजे जाने से नाराज हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें जेल भेजने की भूल की तो जनता माकूल जवाब देगी। हम जेल गये तो बड़ा आंदोलन होगा।