ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

डिप्टी स्पीकर ने विजय सिन्हा की तुलना पागल कुत्ते से की, बोले.. हमको कटेगा तो इलाज ही ना कराएंगे

PATNA : बिहार की नई महागठबंधन सरकार को कल यानी बुधवार के दिन बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना है लेकिन इसके पहले विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के बीच जोरदार तकरार दे

डिप्टी स्पीकर ने विजय सिन्हा की तुलना पागल कुत्ते से की, बोले.. हमको कटेगा तो इलाज ही ना कराएंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार की नई महागठबंधन सरकार को कल यानी बुधवार के दिन बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना है लेकिन इसके पहले विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के बीच जोरदार तकरार देखने को मिल रही है। स्पीकर विजय सिन्हा ने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने मोर्चा संभाल लिया है। आज स्पीकर के ऐलान के बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने कहा है कि नैतिकता के आधार पर विजय कुमार सिन्हा को इस्तीफा देना चाहिए।


स्पीकर विजय सिन्हा के रुख पर प्रतिक्रिया देते देते डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विजय कुमार सिन्हा की तुलना पागल कुत्ते से कर दी है। महेश्वर हजारी ने कहा है कि अगर कोई पागल कुत्ता काट लेता है तो हम उसे उलट कर काट नहीं सकते बल्कि इलाज करा सकते हैं।


बता दें कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद ही विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को हटाने की कवायद शुरू हो गई थी। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ विधानसभा सचिव को महागठबंधन की ओर से अविश्वास प्रस्वाव दे दिया गया था। इस अविश्वास प्रस्ताव पर कल विधानसभा में चर्चा होना था लेकिन इससे पहले ही स्पीकर ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद अब स्पीकर और डिप्टी स्पीकर आमने-सामने आ गए हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता