ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 34 जिलों में 55.02% मतदान, गया में सबसे अधिक 63.5% मतदान, जितिया के दिन भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

PATNA: दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में आज 34 जिलों के 48 प्रखंडों में मतदान समाप्त हो गया। दूसरे चरण के मतदान का कुल वोटिंग प्रतिशत 55.02% रहा। इसमें सबसे अधिक मतदान प्रतिशत गया

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 34 जिलों में 55.02% मतदान, गया में सबसे अधिक 63.5% मतदान, जितिया के दिन भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में आज 34 जिलों के 48 प्रखंडों में मतदान समाप्त हो गया। दूसरे चरण के मतदान का कुल वोटिंग प्रतिशत 55.02% रहा। इसमें सबसे अधिक मतदान प्रतिशत गया जिले का रहा। गया में 63.5% और सीवान में 63.25% मतदान हुआ। 


पटना, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, अररिया, नवादा, अरवल, सारण के एक-एक प्रखंड सहित कुल 48 प्रखंडों में आज मतदान हुआ। सबसे अहम बात तो यह रही कि आज जितिया का पर्व भी था। संतान की दीर्घायू और मंगल कामना को लेकर महिलाएं यह पर्व करती हैं। आज के दिन पूरी तरह से महिलाएं निर्जला रहती हैं। इसकी शुरूआत 28 सितंबर से ही गई है और महिलाएं अब 30 सितंबर को अन्न-जल ग्रहण करेंगी। 


निर्जला रहने के बावजूद इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का भी असर इन पर नहीं हुआ। महिलाएं बढ़चढ़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र तक पहुंची। मतदान को लेकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यही कारण है कि 34 जिलों में महिला वोटरों ने पुरुषों की तुलना अधिक वोट किए। दूसरे चरण की वोटिंग के बाद यहां 1 और 2 अक्टूबर को मतगणना होगी। मतगणना सभी 34 जिलों के जिला मुख्यालयों पर होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।  


आंकड़ों के जरीये जानते है कि मतदान का प्रतिशत किन जगहों क्या था।  

पटना-पालीगंज प्रखंड के 25 पंचायत - 53.34, भोजपुर-पीरो प्रखंड के 22 पंचायत - 51.35, बक्सर-राजपुर प्रखंड में 19 पंचायत में - 57.25, रोहतास-रोहतास प्रखंड के 8 पंचायत - 20, नौहट्‌टा प्रखंड के 11 पंचायत में - 60.25, नालंदा-थरथरी प्रखंड 7 पंचायत, गिरीयक प्रखंड के 7 पंचायत में - 56.18, सीवान-सीवान सदर प्रखंड के 18 पंचायत - 63.25, कैमूर-दुर्गावती प्रखंड के 13 पंचायत में - 59.25, गया-टिकारी प्रखंड के 22 पंचायत में, गुरारू प्रखंड के 12 पंचायत में - 63.5,नवादा-कौआकोल प्रखंड के 15 पंचायतों में -56.12, औरंगाबाद-नवीनगर प्रखंड के 25 पंचायत - 61,जहानाबाद-घोसी प्रखंड के 7 पंचायतों - 59.48,अरवल जिले के अरवल प्रखंड के 12 पंचायतों में - 61.6,सारण जिले के मांझी प्रखंड के 23 पंचायतों में - 43.44, गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के 13 पंचायतों में - 52.48, मुजफ्फरपुर जिले के मडवन प्रखंड के 14 पंचायतों में, सरैया प्रखंड के 29 पंचायतों में - 55.35


पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड के 13 पंचायत, फेनहारा प्रखंड के 6 पंचायत, तेतरिया प्रखंड के 9 पंचायतों - 53.45,पंश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड के 24 पंचायत - 50.38, सीतामढ़ी जिले के चौरोत प्रखंड के 7 पंचायत, नानपुर प्रखंड के 17 पंचायत - 49.75, दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के 16 पंचायतों में, अलीनगर प्रखंड के 11 पंचायतों में - 51.28, मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के 26 पंचायत में, रहिका प्रखंड के 18 पंचायतों में - 52.74, समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के 12 पंचायतों में, पूसा प्रखंड के 13 पंचायतों में, समस्तीपुर प्रखंड के 14 पंचायतों में - 53.44, सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड के 9 पंचायतों में - 62.66, सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के 12 पंचायतों में - 49.05


 मधेपुरा जिले के मधेपुरा प्रखंड 17 पंचायतों में - 47.5,पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के 24 पंचायतों में - 46.75, कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड के 5 पंचायतों में, कटिहार प्रखंड के 8 पंचायतों में, हसनगंज प्रखंड के 5 पंचायतों, डंडखोरा प्रखंड के 6 पंचायतों में - 58, अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के 20 पंचायतों में - 52.16, बेगूसराय जिले के भगवनापुर प्रखंड के 15 पंचायतों में - 54.75, मुंगेर जिला के टेटियाबम्बर प्रखंड के 7 पंचायतों में - 54.75, जमूई जिले के सिकंदरा प्रखंड के 13 पंचायतों में - 58.25, भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के 14 पंचायतों में - 57,बांका जिला के बांका प्रखंड के 16 पंचायतों में - 53.25, वैशाली - 58.28, खगड़िया - 57.27




टैग्स