ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

दूसरे चरण की वोटिंग से उत्साहित तेजस्वी, बोले- नीतीश कुमार की विदाई तय है...

PATNA : दूसरे चरण की वोटिंग के बाद उत्साहित तेजस्वी ने कहा कि एनडीए और नीतीश कुमार की विदाई तय है. चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए जाने के दौरान मीडिया से बात कते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम दोनों

दूसरे चरण की वोटिंग से उत्साहित तेजस्वी, बोले- नीतीश कुमार की विदाई तय है...
Anamika
2 मिनट

PATNA : दूसरे चरण की वोटिंग के बाद उत्साहित तेजस्वी ने कहा कि एनडीए और नीतीश कुमार की विदाई तय है. चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए जाने के दौरान मीडिया से बात कते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम दोनों चरणों में चुनाव जीत चुके हैं और नीतीश कुमार की विदाई तय है. तेजस्वी यादव ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में भी लोग बढ़-चढ़कर महागठबंधन के पक्ष में वोट करेंगे.

तेजस्वी यादव से जब प्रधानमंत्री मोदी के श्रीराम वाले बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बिहार चुनाव का मुद्दा नहीं है. बिहार चुनाव का मुद्दा है बेरोजगारी, रोजगार, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई, इन मुद्दों पर बात करना चाहिए.

 तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के ऊपर आलू-प्याज फेंके जाने को लेकर कहा कि कहा कि इस तरीके की घटना लोकतंत्र में नहीं होनी चाहिए. हम इसकी निंदा करते हैं. लोगों को अगर नाराजगी है तो वह वोट के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करें ना कि इस तरीके के घटना को अंजाम देक.र मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस तरीके की कोई भी घटना आप ना करें.

तेजस्वी यादव से जब जदयू के द्वारा उनके और उनके बड़े भाई के हलफनामे को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसमें हमें कुछ नहीं कहना  है. यह बिहार चुनाव का मुद्दा ही नहीं है, मुद्दे पर बात करें.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता