ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

'दुनियाभर में नहीं है मोदी से अधिक झूठा कोई भी प्रधानमंत्री....; बोले तेजस्वी यादव : बिना जनगणना कराए उन्हें कैसे मालूम कि घट गई है हिंदुओं की जनसंख्या

PATNA : प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की एक स्टडी से पता चला है कि भारत में 65 साल के दम्यान हिंदुओं की आबादी घट गई है। देश में वर्ष 1950 और 2015 के बीच बहु

'दुनियाभर में नहीं है मोदी से अधिक झूठा कोई भी प्रधानमंत्री....; बोले तेजस्वी यादव : बिना जनगणना कराए उन्हें कैसे मालूम कि घट गई है हिंदुओं की जनसंख्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की एक स्टडी से पता चला है कि भारत में 65 साल के दम्यान हिंदुओं की आबादी घट गई है। देश में वर्ष 1950 और 2015 के बीच बहुसंख्यक धर्म वाले हिंदुओं की आबादी 7.8% घट गई है। जबकि कई पड़ोसी देशों में बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। उसके बाद अब इसे लेकर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा कि वर्ल्ड में मोदी जी अधिक झूठा प्रधानमंत्री कोई और नहीं है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हिंदुओं की जनसंख्या घटी है तो जांच की जवाबदेही किसकी बनती है? प्रधानमंत्री इसे लेकर खुले मंच से बोलते तो हैं तो इसमें कहना क्या, इसकी जांच करवानी चाहिए। देश के अंदर जनगणना कब होना था। वर्ष 2021 में ही होना था और आज वर्ष 2024 आ गया है। तो फिर बिना जनगणना करवाए उन्हें रिपोर्ट कैसे मिल गया? इसका मतलब है कि आप हिंदू-मुस्लिम करने में लगे हैं। आप खुद सोच लीजिए कि यह देश के लिए कितना खतरनाक आदमी है।


तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री को रोजगार पर बोलना चाहिए। वह मुद्दे की बात तो कर नहीं रहे। मतलब आपने 10 साल में कोई काम नहीं किया है। आपको 100 में से जीरो नंबर मिला है। नौकरी हो या किसानों की आय दुगनी करनी हो, पक्के मकान की बात हो, विशेष राज्य के दर्जा की बात हो, हर चीज में उन्हने झूठ ही बोला है। तेजस्वी ने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि पीएम मोदी से अधिक झूठा प्रधानमंत्री अपने देश में नहीं, विदेश में भी कोई नहीं है। मोदी जी कहीं अब टिक नहीं रहे हैं।


उधर, तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी को रोजगार की बात करनी चाहिए। अर्थव्यवस्था मजबूत करने की बात करनी चाहिए। भारत को आगे बढ़ाने की बात करनी चाहिए। बिहार को आगे बढ़ाने की बात करनी चाहिए। लेकिन इस पर वह बात नहीं करते हैं। केवल हिंदू-मुस्लिम करना ही जानते हैं।