ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डुमरी विधानसभा उपचुनाव कल: प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

BOKARO: डुमरी विधासभा उपचुनाव कल है। 5 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये ह

डुमरी विधानसभा उपचुनाव कल: प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BOKARO: डुमरी विधासभा उपचुनाव कल है। 5 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के मतदाता मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  मतदान के 48 घंटे पहले 3 सितंबर की शाम 5 बजे से मतदान की समाप्ति तक बोकारो में पूर्ण शराबबंदी लागू किया गया है। 


इस दौरान ना तो कोई शराब पी सकेगा और ना ही शराब की बिक्री ही कर पाएगा। इस अवधि में शराब पीने और बेचने पर रोक लगाई गयी है। इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डुमरी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित एरिया है। चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। भारी संख्या में सीआरपीएफ, झारखंड आर्म्स पुलिस की इको कंपनी, होमगार्ड, जिला आर्म्स पुलिस फोर्स, झारखंड जगुआर फोर्स की तैयारी की गयी है।


वही मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए कुल 21 कलस्टर बनाये गये हैं। जिसमें चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में 4 और नावाडीह में 17 शामिल हैं। बोकारो में 174 मतदान केंद्रों के लिए कुल 174 मतदान दल गठित किया गया है। इसके अलावे 10 फीसदी मतदान कर्मियों को रिजर्व रखा गया है। आज सभी मतदान कर्मियों को अनुमंडल कार्यालय परिसर से डुमरी के लिए रवाना किया गया है। 


टैग्स