ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

‘डूबने वाली है BJP की नाव.. कोई नहीं बचा सकता’ शाह के दौरे को लेकर नीतीश के मंत्री की भविष्यवाणी

HAJIPUR: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। महागठबंधन के दल दावा कर रहे हैं कि अमित शाह के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

‘डूबने वाली है BJP की नाव.. कोई नहीं बचा सकता’ शाह के दौरे को लेकर नीतीश के मंत्री की भविष्यवाणी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। महागठबंधन के दल दावा कर रहे हैं कि अमित शाह के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस बीच जेडीयू ने बड़ी भविष्यवाणीकर दी है। जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि अमित शाह के दौरे का कोई असर नहीं होने जा रहा है। 2024 में उनकी नाव डूबने वाली है, बीजेपी की नाव को डूबने से कोई बचाने वाला नहीं है।


दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मुजफ्फरपुर में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं। दो महीने के भीतर शाह दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। शाह के दौरे पर मंत्री श्रवण कुमार ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह लोग बड़े जुमलेबाज हैं। आएंगे और जुमला बोलकर चले जाएंगे। बिहार के गरीब लोगों को कुछ देने वाले नहीं है। ना महंगाई कम हुई और ना लोगों को दो करोड़ नौकरी ही मिल सकी।


श्रवण कुमार ने कहा कि जिस विभाग का वे मंत्री हैं उसका बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि केंद्र से दो करोड़ नौकरी नहीं मिली लेकिन नीतीश कुमार 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा कर रहे हैं। ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने हाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह के दौरे को लेकर हमला बोला।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता