ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन! मधुबनी के पूर्व SDO की 49 लाख की संपत्ति जब्त, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंपबगहा में 3 दिन से लापता 11 साल का मासूम... अब तक नहीं मिला सुराग, गुस्साए परिजनों ने NH-727 किया जामभाजपा का सबसे मजबूत किला कैसे ढहा? बांकीपुर में PK के 11 चुनावी दांव ने पलट दिया पूरा गेम!मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन! मधुबनी के पूर्व SDO की 49 लाख की संपत्ति जब्त, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंपबगहा में 3 दिन से लापता 11 साल का मासूम... अब तक नहीं मिला सुराग, गुस्साए परिजनों ने NH-727 किया जामभाजपा का सबसे मजबूत किला कैसे ढहा? बांकीपुर में PK के 11 चुनावी दांव ने पलट दिया पूरा गेम!मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाका

दूसरे चरण में वोटिंग के बीच बिहार में दो जगह PM मोदी की जनसभा, एक तीर से साधेंगे दो निशाने

ARARIYA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज (शुक्रवार, 26 अप्रैल) को 33 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं

दूसरे चरण में वोटिंग के बीच बिहार में दो जगह PM मोदी की जनसभा, एक तीर से साधेंगे दो निशाने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARARIYA :  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज (शुक्रवार, 26 अप्रैल) को 33 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है।  इस चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं, 5 सीटों पर जारी वोटिंग के बीच पीएम मोदी एक बार फिर से बिहार आने वाले हैं। पीएम मोदी इस दिन एक तीर से दो निशाने साधेंगे। पहले  प्रधानमंत्री अररिया में अपनी पार्टी के प्रदीप कुमार सिंह के लिए प्रचार करेंगे। उसके बाद पीएम मुंगेर में जेडीयू नेता ललन सिंह के लिए वोट अपील करते नजर आएंगे।


दरअसल, बिहार में आज भागलपुर, बांका, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। इस बीच पीएम मोदी अपने इस दौरे में मुंगेर और अररिया के मतदाताओं से संवाद करेंगे। इन दोनों सीटों पर अगले चरण में वोटिंग होनी है। वहीं, एक तरफ सीमांचल के पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में मतदान चल रहा होगा, दूसरी ओर अररिया से प्रधानमंत्री वोटरों में जोश भर रहे होंगे और अपने पक्ष में माहौल बना रहे होंगे।


मुंगेर रैली को भी इसी तरह से सेट किया गया है। यहां ललन सिंह के समर्थन में पीएम मोदी मुंगेर में जनसभा को संबोधित करेंगे और रैली के बगल में ही यानी भागलपुर और बांका में मतदान हो रहा होगा। सियासी जानकारों का कहना है कि पीएम के आगमन का वोटिंग पर भी असर देखा जा सकता है। मुंगेर लोक सभा में सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी अनिता देवी के बीच है।


मालूम हो कि, प्रधानमंत्री के साथ जो मंच साझा करेंगे उनमें बड़े चेहरों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री आगमन को लेकर मुंगेर हवाई अड्डा भव्य मंच बनने सहित सुरक्षा और आने वाले लोगों के लिये बैठने की जगह तैयार करने में दिन रात सैकड़ों मजदूर से लेकर सुरक्षा में एसपीजी और अन्य फोर्स लगे हुए हैं।


उधर,  इससे पहले पीएम मोदी बिहार में इस महीने तीन रैलियां कर चुके हैं और 26 अप्रैल को पीएम मोदी का इसी महीने चौथा बिहार दौरा होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने जमुई में 4 अप्रैल, नवादा में 7 अप्रैल और गया में 16 अप्रैल को चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।