ब्रेकिंग
बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी विवाद: भीड़ के बीच युवक ने ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली, मौत से हड़कंप✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश

डोमिसाइल नीति लागू करने को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी का प्रदर्शन, पुलिस ने किया अरेस्ट; शिक्षा विभाग ने कहा-एक्शन तो होगा

PATNA : बिहार सरकार द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने को लेकर के आज शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे हुए हैं। वो सरकार की खिलाफ

डोमिसाइल नीति लागू करने को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी  का प्रदर्शन, पुलिस ने किया अरेस्ट; शिक्षा विभाग ने कहा-एक्शन तो होगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने को लेकर के आज शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे हुए हैं। वो सरकार की खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थी सबसे पहले गांधी मैदान में इक्ट्ठा हुए हैं और वहां से पैदल राजभवन मार्च कर रहे हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के बाद रोक दिया। इस दौरन पुलिस ने कुछ लोगों को अरेस्ट भी किया है। 


दरअसल, शिक्षक अभ्यर्थी ने सरकार को 72 घंटे का समय देते हुए यह मांग किया था कि, राज्य सरकार शिक्षक बहाली को लेकर वापस से डोमिसाइल नीति लागू करें। लेकिन सरकार ने हमारी बात नहीं मानी गई। जिसके बाद आज से गांधी मैदान से आंदोलन की शुरुआत हुई है। सीएम नीतीश कुमार को बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करना पड़ेगा। 


इस आंदोलन को लेकर अभ्यर्थी का कहना है कि शिक्षा मंत्री को लगता है कि शिक्षक की बहाली के लिए वैकेंसी को नेशनल करना होगा तो वह आगे कहेंगे कि वैकेंसी को इंटरनेशनल ही कर दिया जाना चाहिए ताकि ब्रिटेन और अमेरिका के लोग भी यहां आकर शिक्षक बन सकेंगे। शिक्षा मंत्री अगर बिहार में निकलेंगे तो उन्हें योग्य अभ्यर्थी नजर आ जाएंगे। वहीं, विरोध कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को लेकर पटना के मजिस्ट्रेट ने कहा कि इन लोगों के पास धरना प्रदर्शन करने का कोई ऑर्डर नहीं है। इन लोगों को किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं मिली थी। इसलिए इनका धरना प्रदर्शन अवैध है। इसी वजह से इन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 


इधर, शिक्षा विभाग ने भी प्रदर्शन को देखते हुए आदेश जारी किया है कि नई शिक्षा नियमावली का विरोध करने वालों के खिलाफ आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस पुरे प्रदर्शन की वीडियोग्राफी की जाएगी उसके बाद विरोध कर रहे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।