ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

नालंदा में दो भाईयों की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, आर्थिक मदद के रूप में दिया 50 हजार कैश

NALANDA: जिले के बिंद थाना क्षेत्र स्थित कुशहर गांव में दो दिन पूर्व हुए दो सहोदर भाईयों की निर्मम हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। जन अधिकार पा

नालंदा में दो भाईयों की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, आर्थिक मदद के रूप में दिया 50 हजार कैश
Anamika
2 मिनट

NALANDA:  जिले के बिंद थाना क्षेत्र स्थित कुशहर गांव में दो दिन पूर्व हुए दो सहोदर भाईयों की निर्मम हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे । सांत्वना देते हुए उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी। 

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नालंदा पहले ज्ञान की नगरी के रूप  में जानी जाती थी लेकिन अब यह अपराध के लिए जाना जाता है। नालंदा आज अपराध विश्वविद्यालय बनता जा रहा है जहां इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े दो भाईयों की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि सरकार ने कहा था कि यदि दलित समाज के किसी व्यक्ति की हत्या हो जाती है तब उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। ऐसे में इस पीड़ित परिवार के सदस्यों को नौकरी दिए जाने की मांग की। पप्पू यादव ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है सभी भगवान भरोसे जीने को विवश हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता