ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

दीपावली पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पेट्रोल और डीजल के दाम घटे

DESK: दीपावली पर मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गयी है। दिपावली की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्

दीपावली पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पेट्रोल और डीजल के दाम घटे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दीपावली पर मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गयी है। दिपावली की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की है। पेट्रोल और डीज़ल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की गयी है। नई कीमतें कल सुबह लागू होगी। पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 10 रुपया उत्पाद शुल्क में कटौती की गयी है।


छोटी दिपावली के मौके पर केंद्र सरकार ने देश की जनता को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल में एक्साइज शुल्क में भारी कटौती कर दी है। पांच से दस रुपये की हुई इस कटौती से लोगों को राहत मिली है। 


अब देश में पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर की भारी कमी आ जाएगी। नई कीमतें 4 नवबंर यानी कल सुबह से लागू होंगी। देश में कई जगहों पर पेट्रोल डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच गई है। कटौती के बाद से ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही महंगाई का असर भी कम होगा।






टैग्स