ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, यादव जाति पर भी किया था कमेंट्स

DESK: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। कमेंट्स करने वाले युवक के खि

डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, यादव जाति पर भी किया था कमेंट्स
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। कमेंट्स करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


गिरफ्तार युवक की पहचान राम धनी राजभर के रूप में हुई है जो बलिया के मनियर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवक ने यादव जाति के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी। डिप्टी एसपी शिव नारायण वैस ने बताया कि मनियार थाने के प्रभारी मंतोष सिंह ने एफआईआर दर्ज की थी। 


जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 3 और 7 सितंबर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट पर सपा सांसद डिंपल यादव व यादव जाति को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। इस पोस्ट को लेकर सपा समर्थको ने राजभर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता