ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

दिल्ली से पटना पहुंचते ही अमित शाह के दौरे पर बोले तेजस्वी, कहा.. BJP को सता रहा 2024 में हार का डर

PATNA: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर लालू जी के सेहत को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से वो बेहतर है. लेकिन बोन सर्जरी इन्फेक्शन के चांसेस ज्यादा र

दिल्ली से पटना पहुंचते ही अमित शाह के दौरे पर बोले तेजस्वी, कहा.. BJP को सता रहा 2024 में हार का डर
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर लालू जी के सेहत को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से वो बेहतर है. लेकिन बोन सर्जरी इन्फेक्शन के चांसेस ज्यादा रहते है .उसको देखते हुए हम लोग उनका ख्याल रख रहे हैं. वही लोकसभा को लेकर अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा ठीक है उनका अपना कहना है लेकिन डर तो है 2024 का. बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बड़ा बयान दिए थे. उन्होंने बीजेपी को सबसे मजबूत पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ कोई अकेले चुनाव नहीं लड़ना चाहता है.


वही अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वो झारखंड गए तो हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात हुई और दिल्ली गए तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई. और जब दो नेता बैठते हैं तो बात तो होती है कि देश में क्या चल रहा है क्या हो रहा है. जो है उसको लेकर चर्चा हुई. 


 वही जब उनसे पूछा गया कि नीतीश जी ने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर निर्णय आप लेंगे तो तेजस्वी यादव ने कहा गठबंधन होता है तो उसमें अलायंस पार्टनर जो होते हैं. अपने-अपने कौन मंत्री होंगे इसका निर्णय तो पार्टी ही लेंगे. चाहे कोई भी दल हो. चार पार्टी सरकार में है तीन पार्टी नहीं है, तो तीन जो दल है उनका निर्णय होगा कि वह शामिल होंगे या नहीं. पहले यह तय हुआ था कि कांग्रेस का एक मंत्री जब विस्तार होगा तो बनाया जाएगा और यह तो उस समय घोषणा हुई थी ना.

टैग्स