ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डिजिटल तरीके से चुनाव अभियान में जुटी LJP, चिराग ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बनाई रणनीति

DELHI : देश में अनलॉक की शुरुआत के साथ सभी राजनीतिक दलों का ध्यान बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तरफ चला गया है. यही वजह है कि लोक जनशक्ति पार्टी भी डिजिटल तरीके से चुनावी अ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : देश में अनलॉक की शुरुआत के साथ सभी राजनीतिक दलों का ध्यान बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तरफ चला गया है. यही वजह है कि लोक जनशक्ति पार्टी भी डिजिटल तरीके से चुनावी अभियान में जुटने की तैयारी कर रही है. एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज पार्टी के तमाम सीनियर नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.


चिराग पासवान ने पार्टी के सभी उपाध्यक्ष प्रधान महासचिव के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के अलावे अन्य सीनियर नेताओं से बातचीत की है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस चर्चा में समस्तीपुर सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के अलावे नवादा के सांसद चंदन सिंह, वैशाली के सांसद वीणा देवी और एमएलए राजू तिवारी, एमएलसी नूतन सिंह, पार्टी के नेता सुनील पांडे, हुलास पांडे, विनोद सिंह, शाहनवाज अहमद कैफी सहित अन्य नेता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस चर्चा में जुड़े. चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के नेताओं को साफ तौर पर कह दिया है कि अगला चुनाव अब सामने है. लिहाजा फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डिजिटल तरीके से पार्टी के संगठन को धारदार बनाया जाये. 


चिराग पासवान ने कहा है कि पार्टी के अंदर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने का नेटवर्क खड़ा किया जाये. इसके लिए सभी नेताओं को जिम्मेदारी भी दी गई है. चिराग ने कहा है कि हमारा संगठन जमीनी स्तर पर धारदार रहेगा और डिजिटल वैसे अगर हम उसका फीडबैक लेते रहेंगे तो चुनाव में इसका फायदा होगा.

टैग्स