ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

Bihar News: विपक्ष के दवाब के बाद एक्शन में आए सीएम नीतीश, DGP और मुख्य सचिव को किया तलब

Bihar News: विधानसभा और विधान परिषद में लगातार हो रहे विरोध के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिव को तलब किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में

Bihar News
डीजीपी और मुख्य सचिव तलब
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: विधानसभा और विधान परिषद में लगातार हो रहे विरोध के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिव को तलब किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिस की नाकामी पर चर्चा की और अधिकारियों से स्पष्ट जवाब मांगा। माना जा रहा है कि बढ़ते दबाव के कारण सरकार जल्द ही कुछ कड़े फैसले ले सकती है।


बिहार विधानसभा में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार पर जोरदार हमला बोला। विपक्षी विधायकों ने सदन में प्ले कार्ड लहराते हुए नारेबाजी की, जिससे सीएम नीतीश कुमार कुछ ही सेकंड में सदन छोड़कर अपने चैम्बर में चले गए। इसके बाद वे विधान परिषद पहुंचे, जहां भी विपक्ष ने सवालों की झड़ी लगा दी।


पिछले तीन दिनों में बिहार में कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जिनमें पुलिस पर हमले भी शामिल हैं। विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में 60,000 हत्याएं और कई रेप की घटनाएं हुई हैं, जिसके लिए गृह मंत्री के रूप में नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए।


विपक्ष के बढ़ते दबाव और कानून व्यवस्था पर तीखी आलोचना के बीच सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया है। इससे साफ है कि सरकार पर विपक्ष का दबाव बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता