ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

'देश में नहीं चला मोदी मैजिक ...', इंडि गठबंधन की मजबूती पर बोले मुकेश सहनी,कहा ... 400 पार के नारे की निकल गई हवा

PATNA : लोकसभा चुनाव के परिणाम के सामने आने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न बिहार और न ही देश मे मो

'देश में नहीं चला मोदी मैजिक ...', इंडि गठबंधन की मजबूती पर बोले मुकेश सहनी,कहा ... 400 पार के नारे की निकल गई हवा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के परिणाम के सामने आने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न बिहार और न ही देश मे मोदी मैजिक चला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे की हवा निकल गयी। 


उन्होंने देश की जनता के फैसले का स्वीकार करते हुए कहा कि इंडिया-महागठबंधन के प्रति जनता से मिले सहयोग तथा समर्थन के लिए तहे दिल से आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि मैं लोकसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं समर्थकों का आभारी हूँ जिन्होंने हमपर विश्वास बनाएं रखा और देश की संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हमारा साथ दिया।


उन्होंने भरोसा दिया कि जनता की सेवा और निषाद समाज की आरक्षण सहित उनके हितों की लड़ाई के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा। सहनी ने इस परिणाम के लिए इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों और कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन ने अपनी सीटें बढ़ाई है। मतदाताओं ने अपना  विश्वास महागठबंधन पर बढ़ा है। 


उधर, सहनी ने कहा कि इस चुनाव में संविधान और लोकतंत्र बचाने लड़ाई में इंडी गठबंधन विजयी हुआ है। उन्होने भरोसा जताया कि आने वाले समय मे भी निषाद आरक्षण की लड़ाई और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर यह लड़ाई लड़ते रहेंगे और आगे भी जीतेंगे। उन्होंने एक बार फिर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।