ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

‘देश से मोदी युग का अंत हो चुका है’ : तेजस्वी बोले- हवा में उड़ने वालों को जनता इस बार जमीन पर ले आएगी

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को झंझारपुर की रैली में कांग्रेस और आरजेड

‘देश से मोदी युग का अंत हो चुका है’ : तेजस्वी बोले- हवा में उड़ने वालों को जनता इस बार जमीन पर ले आएगी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को झंझारपुर की रैली में कांग्रेस और आरजेडी को निशाने पर लेते हुए जोरदार हमला बोला और कहा कि लालटेन युग समाप्त हो चुका है और देश में एलईडी युग की शुरुआत हो गई है। शाह के बयान पर तेजस्वी ने कहा है कि देश में मोदी युग का अंत हो गया है और हवा में उड़ने वालों को देश की जनता इसबार जमीन पर ले आएगी।


दरअसल, झंझारपुर की रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो हर एक साल पर प्रधानमंत्री बदलेंगे। इसपर तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने बीजेपी और पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमित शाह के इस बयान से साफ हो गया है कि बीजेपी ने स्वीकार कर लिया है कि वह चुनाव हार रही है। उनकी नजर में जब कोई नेता ही नहीं है तो यह उनकी अपनी सोंच है।


तेजस्वी ने कहा कि हमलोग तो सेवक हैं और वे लोग नेता हैं। वे लोग कोई ऐसा-वैसा नेता भी नहीं हैं बल्कि तानाशाह नेता हैं। हमलोग तो इस देश के संविधान और लोकतंत्र को मानने वाले लोग हैं। हम नागरिक और सेवक हैं। इस बार देश के नागरिक चुनाव लड़ रहे हैं और जनता इस बार इन लोगों को धूल चटाने का काम करेगी। हवा में उड़ने वाले लोगों को जमीन पर लेकर आएगी।


अमित शाह के यह कहने पर कि अब लालटेन युग खत्म हो गया है और देश में एलईडी युग की शुरुआत हो गई है, पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तो मेरे सवालों का जवाब अभी तक नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि किचड़ में खिलता कमल मोबाइल को कैसे चार्ज कर सकता है? लालटेन युग अगर चला गया तो उनका युग भी चला गया, जो मोदी युग था, उसका 24 में अंत हो गया है।