ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

पूरे देश में लॉकडाउन के फैसले का उपेंद्र कुशवाहा ने किया समर्थन, बोले... पीएम के फैसले के साथ हूं खड़ा

PATNA: रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को 21 दिनों तक लॉक डाउन करने के फैसले का स्वागत किया है. पूरा विश्व कोरोना जैसी महा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को 21 दिनों तक लॉक डाउन करने के फैसले का स्वागत किया है. पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है और भारत देश में भी लगातार इसके मामले बढ़ रहे हैं. कई राज्यों में लॉक डाउन और कर्फ्यू लगा दिया गया है. लेकिन पूरे देश में लॉक डाउन करने से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है. ऐसी विषम परिस्थिति में देश के प्रत्येक नागरिक को इस लॉक डाउन का पालन करना चाहिए.


रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह मसला राजनीति से बहुत ऊपर है. इस बार देश का दुश्मन ना आतंकवाद है ना गरीबी है ना कोई और मुल्क है बल्कि मानवता का दुश्मन कोरोना जैसी यह बीमारी है. इसलिए पूरा देश प्रधानमंत्री के इस फैसले के साथ खड़ा है.

बता दें कि पहले पीएम ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी. सभी देश के लोगों ने खुलकर समर्थन किया. जिसके बाद कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉक डाउन हो गया. लेकिन लोगों ने लॉक डाउन कानून की धज्जियां उड़ाई. जिसके बाद पीएम मोदी से पूरे देश में लॉक डाउन करने की घोषणा कर दी.