ब्रेकिंग
पापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत

DELHI : गाजियाबाद में देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। यह रैपिड रेल साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर का फासला तय करेगी। गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल नमो भा

देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : गाजियाबाद में देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। यह रैपिड रेल साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर का फासला तय करेगी। गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत को पीएम हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लम्बे कॉरिडोर बनाया जा रहा है। 


दरअसल, पहले चरण में यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर का फासला तय करेगी। इसके बाद अब गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत को पीएम हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद  21 अक्टूबर से लोग इससे सफर कर सकेंगे। नमो भारत ट्रेन 2025 तक दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मदीपुरम स्टेशन के बीच चलेगी। 


मालूम हो कि, पिछले हफ्ते इसे मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से मंजूरी मिलने के बाद उद्घाटन की तारीख तय की गयी थी। अक्टूबर महीने से यह रैपिड ट्रेन साहिबाबाद से चलेगी. गाजियाबाद, गुलधर होते हुए करीब 17 मिनट में दुहाई डिपो तक पहुंच जाएगी। नमो भारत मुंबई की मोनो और दिल्ली-NCR वाली मेट्रो से काफी अलग बतायी जा रही है। 


आपको बताते चलें कि, रैपिड रेल एक घंटे में 180 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है। इसका डिजाइन भी बेहतर है। इससे केवल एक घंटे में दिल्ली से मेरठ पहुंच जाएंगे। रैपिड रेल के कोच में कई अलग तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें फ्री वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, समान रखने की स्पेस, इंफोटेनमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गयी है। मेट्रो में स्मार्ट कार्ड्स, टोकेन, QR कोड वाले पेपर और ऐप से उत्पन्न होने वाले टिकट से एंट्री मिलती है। वहीं रैपिड रेल के लिए QR कोड वाले डिजिटल पेपर और पेपर टिकट का इस्तेमाल होगा।