ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

अब कौन संभालेगा जाप की कमान? अध्यक्ष पप्पू यादव देश छोड़ने का बना चुके है मन !

DESK: जनअधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव देश छोड़ना चाहते है, कटिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पप्पू यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: जनअधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव देश छोड़ना चाहते है, कटिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पप्पू यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की वो पूरे परिवार के साथ भारत छोड़ देना चाहते है. हालांकी वो किस कारण से देश छोड़ना चाहते है इसका खुलासा तो नहीं किया लेकिन कई मुददों पर केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला बोला. निशाने पर केन्द्र और राज्य सरकार दिल्ली में मंदिर टूटने पर केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया. और कटाक्ष करते हुए कहा कि-पता कीजिए दिल्ली और हरियाणा में चुनाव कब है. पुलवामा की घटना का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस प्रकार की घटनाए चुनाव के पहले करायी जाती है, ताकी राजनीतिक फायदा उठाया जा सके. वहीं मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए एकॉउंटेबिलिटी बिल लाने की बात कहीं. ताकी नेताओं की भी जिम्मेदारी तय हो सके. उधर लालू प्रसाद को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल पूछे तो उन्होने उनके ही परिवार पर लालू प्रसाद को मारने की साजिश रचने का आरोप लगा डाला. अब आगे होगा क्या ? बता दे की हाल ही पप्पू यादव जनअधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किए गए है. इसके पूर्व वो राजद कोटे से सांसद होने के कारण इस पार्टी के संरक्षक के तौर कार्य कर रहे थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव मधेपुरा से चुनाव हार चुके है. जबकि उनकी पत्नी रंजिता रंजन कांग्रेस की टिकट पर सुपौल से चुनाव लड़ी थी, जिसमें उन्हे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता