ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली शराब नीति केस: मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को झटका, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि को ब

दिल्ली शराब नीति केस: मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को झटका, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत को 19 मार्च तक बढ़ा दिया है।


बीते दो मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया था। सात मार्च को दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। ईडी ने कोर्ट से दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की 12 दिन बढ़ाते हुए 19 मार्च तक कर दिया है।


पिछली सुनवाई के दौरान ईडी ने दलील दी थी कि जब तक सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, तब तक सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। सिसोदिया की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मोहित माथुर ने कहा था कि कोयला घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिकाएं लंबित होने के बावजूद मुकदमे की कार्यवाही जारी रही। बता दें कि इसी मामले में ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आठ समन भेज चुकी है लेकिन वे पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं।